RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग), अजमेर द्वारा Assistant Professor (सहायक आचार्य) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी 2024 :-
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के 575 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) नियम, 1986 के तहत की जाएगी।
आवेदन की तिथि :-
आवेदन की तिथि | 12 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक |

विषयवार पदों का विवरण :-
पदों की कुल संख्या: 575 (पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है)
पद का प्रकार: स्थाई
क्र.सं. | विषय का नाम | पदों की संख्या | क्र.सं. | विषय का नाम | पदों की संख्या |
---|---|---|---|---|---|
1 | चित्रकला | 8 | 16 | संस्कृत | 26 |
2 | अर्थशास्त्र | 23 | 17 | समाज शास्त्र | 24 |
3 | अंग्रेजी | 21 | 18 | सांख्यिकी | 1 |
4 | जी.पी.ई.एम. | 1 | 19 | टी.डी. एण्ड पी. | 2 |
5 | भूगोल | 60 | 20 | उर्दू | 8 |
6 | हिन्दी | 58 | 21 | वनस्पति शास्त्र | 42 |
7 | इतिहास | 31 | 22 | रसायन शास्त्र | 55 |
8 | गृह विज्ञान | 12 | 23 | गणित | 24 |
9 | संगीत (वाद्य) | 4 | 24 | भौतिक शास्त्र | 11 |
10 | संगीत (कंठ) | 7 | 25 | शास्त्र | 38 |
11 | फारसी | 1 | 26 | ए.बी.एस.टी. | 17 |
12 | दर्शन शास्त्र | 7 | 27 | व्यावसायिक प्रशासन | 10 |
13 | राजनीति विज्ञान | 52 | 28 | ई.ए.एफ.एम. | 8 |
14 | मनोविज्ञान | 7 | 29 | विधि | 10 |
15 | लोक प्रशासन | 6 | 30 | नृत्य (Dance) | 1 |
Education Qualification (शैक्षणिक अर्हता) :-
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक अर्हता (योग्यता) अर्जित करनी होगी।
- कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण (ओबीसी-एनसीएल / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / तीसरे लिंग श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में 50% अंक)।
- यदि कोई अभ्यर्थी संबंधित शैक्षणिक अर्हता की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो चुका है या सम्मिलित हो रहा है, तो वह आवेदन के लिए पात्र होगा।
- अभ्यर्थी को आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार (Interview) से पहले अपनी शैक्षणिक अर्हता पूर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
- नोट: “साक्षात्कार से पूर्व” का अर्थ साक्षात्कार प्रक्रिया की शुरुआत के पहले दिन से है।
सहायक आचार्य भर्ती 2024: एकबारीय पंजीयन शुल्क (Table Form)
श्रेणी | पंजीयन शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) / अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) | 600 |
आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया क्षेत्र) | 400 |
दिव्यांगजन (PwD) | 400 |
महत्वपूर्ण नोट्स :–
अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग :–
राजस्थान राज्य के बाहर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का माना जाएगा।
ऐसे अभ्यर्थियों को ₹600/- पंजीयन शुल्क देना होगा।
पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी :-
पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से लॉग इन करके शुल्क जमा कर सकते हैं।
भुगतान के तरीके :–
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की योजना :-
सहायक प्रोफेसर पद के लिए प्रतियोगी परीक्षा में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
1. परीक्षा की संरचना
चरण | विवरण |
---|---|
(i) | लिखित परीक्षा (Written Examination) |
(ii) | साक्षात्कार (Interview) |
(1) लिखित परीक्षा :-
लिखित परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे, जिनके अंक और समय सीमा निम्नानुसार हैं:
प्रश्नपत्र | विषय | अंक (Marks) | समय सीमा (Duration) |
---|---|---|---|
प्रथम प्रश्नपत्र | पोस्ट से संबंधित विषय | 75 | 3 घंटे |
द्वितीय प्रश्नपत्र | पोस्ट से संबंधित विषय | 75 | 3 घंटे |
तृतीय प्रश्नपत्र | राजस्थान का सामान्य अध्ययन | 50 | 2 घंटे |
| कुल अंक (Total Marks): | 200 अंक |
(2) साक्षात्कार :-
विवरण |
---|
साक्षात्कार के लिए 24 अंक निर्धारित किए गए हैं। |
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। |
साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या, कुल रिक्तियों की संख्या (श्रेणीवार) के तीन गुना तक होगी। |
Important Links :-
- प्रदेश में 25 हजार Sr. Teachers की आवश्यकता लेकिन RPSC ने निकाले, केवल 2129 पद
- Ajmer में अधिशेष शिक्षकों का मुद्दा, महात्मा गांधी स्कूल में दो प्रिंसिपल का विवाद 2024
- REET परीक्षा फरवरी में होने के कारण राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने बदलाव किया, अब मार्च में होगी बोर्ड परीक्षा 2024
- Speech Therapist और अन्य विभिन्न श्रेणियों के अनुबंध पदों पर सीधी भर्ती, RSSB द्वारा 2024
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा Sr. Teacher Grade 2, के पदों के लिए भर्ती सूचना
- REET परीक्षा का आयोजन, 27 फरवरी को होगा Notification out
- अब भर्ती परीक्षाओं की OMR Sheet भी की जाएगी ऑनलाइन अपलोड – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की नई पहल 2024
- राजस्थान हाई कोर्ट ने REET level-2 2022 पर संशोधित परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटाई