RSSB Stenographer (शीघ्रलिपिक) और Personal Assistant Grade II (निजी सहायक ग्रेड-II) पदों के लिए संशोधित भर्ती विज्ञप्ति 2024 :-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने हाल ही में 2024 के लिए शीघ्रलिपिक और निजी सहायक ग्रेड पदों पर भर्ती के संबंध में एक संशोधित विज्ञापन जारी किया है। शीघ्रलिपिक 194 और निजी सहायक ग्रेड 278 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :-
विवरण | तिथि |
---|---|
विज्ञापन जारी होने की तिथि | 26 फरवरी, 2024 |
संशोधित सूचना जारी होने की तिथि | 17 दिसंबर, 2024 |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | जल्द ही घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द ही घोषित की जाएगी |
पदों का विस्तृत विवरण :-
पद का नाम | कुल पद | गैर-अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र |
---|---|---|---|
शीघ्रलिपिक | 194 | 194 | 0 |
निजी सहायक ग्रेड | 276 | 250 | 26 |
विशेष आरक्षित श्रेणियां (दिव्यांगजन) :-
दिव्यांगता श्रेणी | गैर-अनुसूचित क्षेत्र दिव्यांगजन पद | अनुसूचित क्षेत्र दिव्यांगजन पद |
---|---|---|
B/LV (दृष्टिबाधित) | 14 | 03 |
HI (श्रवणबाधित) | 01 | 0 |
LD/CP (लोकोमोटर डिसएबिलिटी/साइकलोजिकल डिसएबिलिटी) | 5 | 01 |
आईडी/एमवी/एसएलडी/ऑटिज्म | 0 | 0 |
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क :-
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को SSO ID से लॉगिन करने के बाद एकबारीय पंजीयन (One Time Registration) शुल्क राज्य के ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
वर्ग | पंजीयन शुल्क |
---|---|
सामान्य वर्ग और कीमलेयर श्रेणी | ₹600/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | ₹600/- |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | ₹400/- |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹400/- |
राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का उम्मीदवार माना जाएगा और उन्हें सामान्य वर्ग का शुल्क ₹600/- देना होगा।
जिन्होंने पहले One Time Registration (OTR) शुल्क जमा किया है, उन्हें दुबारा शुल्क नहीं देना होगा।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता :-
(क) उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
(ख) उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से किसी एक कंप्यूटर योग्यता का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है:
कंप्यूटर योग्यता का प्रकार |
---|
“ओ” स्तर या उच्च स्तरीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (DOEACC/भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त)। |
एनआईईएलआईटी (नई दिल्ली) द्वारा कंप्यूटर अवधारणा पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम। |
राष्ट्रीय/राज्य परिषद या व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आयोजित सीओपीए/डीपीसीएस प्रमाणपत्र। |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाणपत्र। |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी प्रमाणपत्र (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय सहित)। |
पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। |
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित आरएससीआईटी प्रमाणपत्र। |
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष या उच्चतर कंप्यूटर योग्यता। |
हिंदी और संस्कृति का ज्ञान :–
- देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान।
- राजस्थान की संस्कृति का गहन ज्ञान।
Important Links :-
- NBER द्वारा Diploma & Certificate स्तर के पाठ्यक्रमों की Supplementary परीक्षा की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ 2024
- Special Educators व्याख्याता भर्ती में लापरवाही, राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन में सुनवाई 2024
- RPSC वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा परीक्षा 2024 प्रतियोगी परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम घोषित, 28 से 31 दिसम्बर तक होगी परीक्षा, Download Exam Date Notification
- REET 2024, फॉर्म भरने से पहले इन बातो का अवश्य रखे ध्यान, गलती पर नहीं मिलेगा संशोधन का विकल्प
- RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग), अजमेर द्वारा Assistant Professor (सहायक आचार्य) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी 2024
- NTA UGC NET DECEMBER 2024, Exam Date Released
- Gujarat में Special Educators की भर्ती के लिए नए नियम जारी 2024
- अब CET पात्रता परीक्षा की वैधता एक साल की जग़ह तीन साल तक रहेंगी 2024