REET 2022 vs REET 2024, सैकड़ों अभ्यर्थी असमंजस में की REET 2024 में फिर फॉर्म भरें या नहीं :-

REET 2024, 7 दिन में 1.11 लाख आवेदन, 9203 ने दोनों लेवल के लिए फॉर्म भरे :-

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया तेजी से जारी है। शुरुआती 7 दिनों में ही 1.11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 9203 अभ्यर्थियों ने लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के लिए फॉर्म भरा है। हालांकि, रीट 2022 में मिली आजीवन पात्रता के बावजूद, कई अभ्यर्थी असमंजस के कारण दोबारा आवेदन कर रहे हैं।

REET 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। इस साल आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से परीक्षा आयोजित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कमाई में भी इजाफा होने की संभावना है।

REET 2024
.

REET 2022 पात्रता प्रमाण-पत्र से जुड़ी जानकारी :-

1. REET 2022 पात्रता सर्टिफिकेट को दी गई थी आजीवन वैधता :-

  • यह प्रमाण-पत्र जारी होने की तिथि से आजीवन वैध है।
  • इसे हर बार दोबारा प्राप्त करने की जरूरत नहीं होगी।

2. प्रमाण-पत्र कैसे जारी किया गया है ?

  • यह प्रमाण-पत्र स्वघोषणा और आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जारी किया गया है।
  • इसमें यह माना गया है कि आपने NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) द्वारा तय की गई न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यताएं पूरी की हैं।
  • महत्वपूर्ण: इस प्रमाण-पत्र को जारी करते समय आपके दस्तावेजों की जांच नहीं की गई है।
  • जब आप नौकरी के लिए आवेदन करेंगे, तब नियुक्ति प्राधिकारी आपके सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।

3. आरक्षित श्रेणियों के दस्तावेजों की स्थिति :-

  • SC, ST, OBC, MBC, EWS, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक, TSP और सहरिया जैसी आरक्षित श्रेणियों के दस्तावेजों की भी REET कार्यालय ने जांच नहीं की है।
  • इन दस्तावेजों का सत्यापन नियुक्ति के समय होगा।

4. नौकरी का अधिकार नहीं :-

  • REET में पास होना सिर्फ आपको पात्रता प्रदान करता है।
  • इसका मतलब यह नहीं है कि आप सीधे भर्ती या नौकरी के अधिकारी बन गए हैं।
  • नौकरी के लिए अलग प्रक्रिया होगी।

5. इन बातों का विशेष ध्यान रखें ?

  • REET 2022 का प्रमाण-पत्र केवल पात्रता दिखाने के लिए है।
  • नौकरी के लिए आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए।
  • सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी भी गलती से आपकी नियुक्ति रद्द हो सकती है।

इसलिए सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

REET 2022 का प्रदर्शन :-

  • लेवल-1: 3,20,014 अभ्यर्थियों में से 2,03,609 (63.63%) पात्र घोषित
  • लेवल-2: 11,55,904 अभ्यर्थियों में से 6,03,228 (52.19%) पात्र घोषित

REET 2022 का प्रमाण-पत्र खोने पर क्या करें ?

अगर आपका प्रमाण-पत्र खो जाए या नष्ट हो जाए, तो आप रीट कार्यालय में जाकर या डाक द्वारा आवेदन करके उसकी प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

REET 2024 के आवेदन का आंकड़ा :-

  • कुल आवेदन: 1,11,426
  • लेवल-1 के लिए: 32,242
  • लेवल-2 के लिए: 79,184
  • दोनों लेवल के लिए: 9203

बोर्ड की बढ़ती कमाई :-

रीट 2024 के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जाने से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। रीट 2022 के पात्र अभ्यर्थियों द्वारा भी नए सिरे से आवेदन करने के कारण यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

बोर्ड का बयान :-

REET 2022 में पात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट आजीवन वैध हैं। फिर भी, यदि वे चाहें, तो अपनी इच्छा से दुबारा फॉर्म भरकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

रीट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी, और इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने की संभावना है।

.

Join Us On Telegram Join Us On What'sapp

REET 2022 पात्रता सर्टिफिकेट कि वैधता जारी होने की तिथि से आजीवन वैध है।

इसे हर बार दोबारा प्राप्त करने की जरूरत नहीं होगी।

  • REET में पास होना सिर्फ आपको पात्रता प्रदान करता है।
  • इसका मतलब यह नहीं है कि आप सीधे भर्ती या नौकरी के अधिकारी बन गए हैं।
  • नौकरी के लिए अलग प्रक्रिया होती है।

हां, REET 2022 पास अभ्यर्थी, REET 2024 के लिए फॉर्म भर सकता है।

REET 2022 में पात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट आजीवन वैध हैं। फिर भी, यदि वे चाहें, तो अपनी इच्छा से दुबारा फॉर्म भरकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगर आपका प्रमाण-पत्र खो जाए या नष्ट हो जाए, तो आप रीट कार्यालय में जाकर या डाक द्वारा आवेदन करके उसकी प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

  • REET 2021 पात्रता सर्टिफिकेट कि वैधता केवल तीन वर्ष तक के लिए मान्य है।
  • तीन साल बाद इसे दोबारा प्राप्त करना होता है।

REET 2022 में पात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट आजीवन वैध हैं। फिर भी, यदि अभ्यर्थी चाहें, तो अपनी इच्छा से दुबारा फॉर्म भरकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

REET 2024
.

Leave a Comment