DSSSB Special Teacher Vacancy 2025, दिल्ली में विशेष शिक्षा शिक्षकों की 500 से अधिक रिक्तियाँ, जानिए भर्ती प्रक्रिया और अन्य विवरण

Table of Contents

DSSSB Special Teacher Vacancy 2025, दिल्ली में विशेष शिक्षा शिक्षकों की 500 से अधिक रिक्तियाँ, जानिए भर्ती प्रक्रिया और अन्य विवरण

दिल्ली में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए 500 से अधिक विशेष शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। ये नियुक्तियाँ दिल्ली सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूलों में की जाएंगी। नियुक्तियाँ दिल्ली शिक्षा निदेशालय, नगर निगम (MCD), दिल्ली छावनी बोर्ड और NDMC के तहत संचालित स्कूलों में की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई वर्षों से काम कर रहे अस्थायी शिक्षकों को उनकी योग्यता के आधार पर नियमित करने का प्रस्ताव भी है।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में सबसे ज्यादा रिक्तियाँ पाई गई हैं। वर्तमान में दिल्ली में लगभग 32,398 विशेष आवश्यकता वाले छात्र पंजीकृत हैं।

DSSSB Special Teacher Vacancy 2025
.

DSSSB: पदों और वर्तमान स्थिति का विवरण

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, इन स्कूलों में लगभग 29,200 विशेष आवश्यकता वाले छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों के लिए कुल 2708 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 1019 नियमित शिक्षकों द्वारा भरे गए हैं और 1325 अतिथि शिक्षकों द्वारा भरे गए हैं। 364 पद खाली हैं। MCD के स्कूलों में 1532 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 1487 भरे गए हैं। हालांकि, इस मामले से संबंधित एक मुकदमा अभी अदालत में लंबित है। दिल्ली छावनी बोर्ड में 7 स्वीकृत पद हैं, जबकि NDMC के पास 38 पद हैं, जिनमें से 20 खाली हैं और 18 अतिथि शिक्षकों द्वारा भरे गए हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए DSSSB से अतिरिक्त अनुरोध भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

DSSSB Teacher Vacancy 2025: तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग समिति का गठन

इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग समिति के गठन का निर्देश दिया है। इस समिति में राज्य विकलांगता आयुक्त, राज्य शिक्षा विभाग के सचिव और परिषद के विशेषज्ञ को शामिल किया जाएगा। योग्य शिक्षक विशेष शिक्षक के पद पर नियमित किए जाएं, यह समिति यह सुनिश्चित करेगी ।

दिल्ली शिक्षक भर्ती: भर्ती प्रक्रिया और मानदंड

यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि जो शिक्षक कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं, उन्हें उम्र सीमा में छूट के साथ नियमित किया जाए। भर्ती प्रक्रिया दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के माध्यम से की जाएगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में की जाएगी।

इस पहल से दिल्ली में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Leave a Comment