National Awards for Persons with Disabilities 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वर्ष 2025 के राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards for Empowerment of Persons with Disabilities) के लिए ऑनलाइन आवेदन/नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर मई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक आवेदन या नामांकन किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे; किसी भी प्रकार के भौतिक (फिजिकल) आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
National Award for Individual Excellence 2025
दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम (2016) के तहत दिव्यांग व्यक्तियों और किसी भी दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले लोगों को मान्यता देना और प्रोत्साहित करना।
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities
इस पुरस्कार का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले संगठनों को सशक्त बनाना, मान्यता देना और प्रोत्साहित करना है।
आवश्यक दस्तावेज़ और जानकारी
- आवेदन करते समय उपलब्ध प्रारूप के अनुसार सभी विवरण भरना अनिवार्य है।
- प्रेरणादायक उपलब्धियों को कथा शैली में उल्लेख करना होगा।
- संबंधित समर्थन दस्तावेज़ भी पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है।
पात्रता व विस्तृत दिशानिर्देश
राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित पात्रता मानदंड, श्रेणियां और दिशानिर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व दिशानिर्देश अवश्य पढ़ने की सलाह दी जाती है।
पुरस्कार श्रेणियां और विवरण
I. व्यक्तिगत श्रेणी (Individual Excellence Awards)
श्रेणी | पुरस्कार | नगद राशि |
---|---|---|
सर्वोत्तम दिव्यांगजन (Sarvshresth Divyangjan) | 6 पुरस्कार (3 पुरुष, 3 महिला) | ₹2 लाख |
श्रेष्ठ दिव्यांगजन (Shresth Divyangjan – 5 श्रेणियाँ) | 10 पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में 1 पुरुष, 1 महिला) | ₹1 लाख |
श्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका | 2 पुरस्कार (1 बालक, 1 बालिका) | ₹1 लाख |
दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति | 1 पुरस्कार | ₹1 लाख |
श्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर | 1 पुरस्कार | ₹1 लाख |
शोध/नवप्रवर्तन/उत्पाद विकास | 1 पुरस्कार | ₹1 लाख |
II. संस्थागत श्रेणी (Institutional Awards)
श्रेणी | पुरस्कार |
---|---|
दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत श्रेष्ठ संस्थान | 2 पुरस्कार (पुनर्वास और समावेशी शिक्षा) |
दिव्यांगजनों के लिए श्रेष्ठ नियोजक | 1 पुरस्कार |
श्रेष्ठ प्लेसमेंट एजेंसी | 1 पुरस्कार |
सुगम्य भारत अभियान में श्रेष्ठ राज्य/जिला | 1-1 पुरस्कार |
सुगम्य परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी | 1 पुरस्कार |
RPwD अधिनियम एवं UDID योजना के क्रियान्वयन में श्रेष्ठ राज्य/जिला | 1-1 पुरस्कार |
श्रेष्ठ राज्य दिव्यांग आयुक्त | 1 पुरस्कार |
पुनर्वास पेशेवरों के विकास हेतु श्रेष्ठ संगठन | 1 पुरस्कार |
निष्कर्ष
यह पुरस्कार न केवल दिव्यांगजनों की प्रतिभा और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देता है, बल्कि उनके सशक्तिकरण और समावेशन के प्रयासों को भी प्रोत्साहित करता है। यदि आप पात्र हैं या किसी योग्य व्यक्ति/संस्थान को जानते हैं, तो नामांकन अवश्य करें।
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।
National Award for Individual Excellence 2025 के लिए Important Links :-
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities के लिए Important Links :-
Join Us :-
Special Educator jobs
General Teacher jobs
Latest News
- AWES, Army Public School Teacher Recruitment 2025, PGT, TGT, PRT पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
- School Lecturer भर्ती परीक्षा 2025, 23 जून से 4 जुलाई तक परीक्षा, 1 पद पर 273 अभ्यर्थियों में मुकाबला, जयपुर का एक परीक्षा केंद्र बदला गया
- RSSB, Rajasthan Patwari भर्ती 2025, अब 3705 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अधिसूचना संशोधित :-
- RSSB द्वारा 850 पदों पर VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती शुरू
- SSC Stenographer Grade ‘C’ and Stenographer Grade ‘D’ Recruitment 2025, Apply Now
- SSC Hindi Translator Recruitment 2025, Group B के 437 पदों पर सीधी भर्ती :-
- SSC CGL 2025, Group B & C Recruitment for 14582 posts
- Rajasthan High Court वाहन चालक (Chauffeur/Driver) सीधी भर्ती परीक्षा 2025, Apply Now
- Rajasthan High Court, जोधपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Peon) के 5670 पदों पर सीधी भर्ती, Apply Now
- प्री-डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू