आवेदन की अंतिम तिथि – 17/07/25
JTMACCE-2025, Jharkhand TGT & Special Educator Recruitment 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा झारखण्ड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2025 के अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अन्य अहर्ताओं एवं आयु सीमा की शर्तों के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की विभिन्न तिथियाँ :-
क्रम संख्या | प्रक्रिया का विवरण | तिथि |
---|---|---|
1 | रजिस्ट्रेशन करने तथा सूचना दर्ज करने की अवधि | 18 जून 2025 से 17 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक) |
2 | परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 19 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक) |
3 | फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक) |
4 | ऑनलाइन आवेदन में अशुद्ध प्रविष्टियों को संशोधित करने की अवधि | 23 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक) |
Post Details
S.No. | पदनाम | No of Post |
---|---|---|
1 | माध्यमिक आचार्य राजनीतिशास्त्र | 221 |
2 | माध्यमिक आचार्य समाजशास्त्र | 159 |
3 | माध्यमिक आचार्य मनोविज्ञान | 53 |
4 | माध्यमिक आचार्य मानवशास्त्र | 21 |
5 | माध्यमिक आचार्य दर्शनशास्त्र | 19 |
6 | माध्यमिक आचार्य ग्रह विज्ञान | 96 |
7 | माध्यमिक आचार्य भूगर्भ शास्त्र | 32 |
8 | माध्यमिक आचार्य आर्टिफ़िशिअल इंटेलिजेंस एव कोडिंग | 54 |
9 | माध्यमिक आचार्य साइबर सेक्रुइटी एव डेटा साइंस | 54 |
10 | माध्यमिक आचार्य कंप्यूटर साइंस | 131 |
11 | माध्यमिक आचार्य एप्लाइड इंग्लिश | 54 |
12 | माध्यमिक आचार्य उर्दू | 92 |
13 | माध्यमिक आचार्य संथाली | 83 |
14 | माध्यमिक आचार्य बंगला | 25 |
15 | माध्यमिक आचार्य मुंडारी | 16 |
16 | माध्यमिक आचार्य हो | 26 |
17 | माध्यमिक आचार्य कुडुख | 24 |
18 | माध्यमिक आचार्य कुरमाली | 10 |
19 | माध्यमिक आचार्य नागपुरी | 21 |
20 | माध्यमिक आचार्य पंचपरगनिया | 10 |
21 | माध्यमिक आचार्य खोरठा | 18 |
22 | माध्यमिक आचार्य उड़िया | 4 |
23 | Special Educator विशेष शिक्षक (TGT) | 150 |
कुल योग | 1373 |
परीक्षा शुल्क की जानकारी
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क
रु. 100/- (सौ रुपये)
आरक्षित वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क में छूट
- झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क केवल रु. 50/- (पचास रुपये) है।
- झारखंड राज्य के 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी शुल्क में छूट प्राप्त है।
Educational Qualification
क्र. सं. | पदनाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
1 | माध्यमिक आचार्य, राजनीति शास्त्र | स्नातकोत्तर (50% अंक) + बी.एड. (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से) |
2 | माध्यमिक आचार्य, समाजशास्त्र | स्नातकोत्तर (50% अंक) + बी.एड. या समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा, NCTE से मान्यता प्राप्त |
3 | माध्यमिक आचार्य, मनोविज्ञान / मानवशास्त्र / दर्शनशास्त्र / गृह विज्ञान / भूगर्भशास्त्र | स्नातकोत्तर (45-55% अंक) + बी.एड./बी.ए.एड./बी.एससी.एड./इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड |
4 | माध्यमिक आचार्य, उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी / हो / कुडुख / कुरमाली / नागपुरी / पंचपरगनिया / खोरठा / उड़िया | स्नातकोत्तर (45-50%) + बी.एड. / बी.ए.एड. / इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से |
5 | विशेष शिक्षा आचार्य (माध्यमिक) | मास्टर्स डिग्री + विशेष शिक्षा में बी.एड./डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा + RCI पंजीकरण |
6 | माध्यमिक आचार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग / साइबर सिक्यूरिटी एवं डेटा साइंस / कम्प्यूटर साइंस | MSc (CS/IT)/MCA/BE/BTech + बी.एड. या समकक्ष शिक्षण योग्यता |
परीक्षा का स्वरूप और पाठ्यक्रम विवरण
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के अंतर्गत आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन OMR आधारित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जायेगा। यदि किसी विषय की परीक्षा विभिन्न समूहो में आयोजित होती है, तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत समायोजित किया जाएगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेधा सूची (Merit List) में अभ्यर्थियों को केवल नॉर्मलाइज्ड अंक ही प्रदान किए जाएंगे और परीक्षाफल भी इन्हीं के आधार पर घोषित किया जाएगा।
परीक्षा का स्वरूप
- परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) और बहुविकल्पीय (Multiple Choice) होंगे।
- प्रश्न पत्र 1 में एक प्रश्न का पूर्णांक 1 अंक होगा।
- प्रश्न पत्र 2 में एक प्रश्न का पूर्णांक 2 अंक होगा।
- दोनों प्रश्न पत्रों में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम
मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में ली जाएगी और इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र की अवधि तीन घंटे (3 Hours) की होगी।
पत्र-1: सामान्य ज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा
- सामान्य ज्ञान (कंप्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी सहित) – 100 अंक
- हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा – 100 अंक
- कुल अंक – 200 अंक
???? यह प्रश्न पत्र केवल अर्हक (Qualifying) है। इसमें न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी 33% अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसके प्रश्न पत्र-2 की उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं की जाएगी।
पत्र-2: विषय आधारित परीक्षा
- वह विषय जिसमें माध्यमिक (कक्षा 9 से 12) स्तर पर नियुक्ति होनी है – 300 अंक
- प्रश्न पत्र स्नातकोत्तर स्तर (Post Graduate Level) का होगा।
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।
Important Links :-
Join Us :-
Special Educator jobs
General Teacher jobs
Latest News
- AWES, Army Public School Teacher Recruitment 2025, PGT, TGT, PRT पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
- School Lecturer भर्ती परीक्षा 2025, 23 जून से 4 जुलाई तक परीक्षा, 1 पद पर 273 अभ्यर्थियों में मुकाबला, जयपुर का एक परीक्षा केंद्र बदला गया
- RSSB, Rajasthan Patwari भर्ती 2025, अब 3705 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अधिसूचना संशोधित :-
- RSSB द्वारा 850 पदों पर VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती शुरू
- SSC Stenographer Grade ‘C’ and Stenographer Grade ‘D’ Recruitment 2025, Apply Now
- SSC Hindi Translator Recruitment 2025, Group B के 437 पदों पर सीधी भर्ती :-
- SSC CGL 2025, Group B & C Recruitment for 14582 posts
- Rajasthan High Court वाहन चालक (Chauffeur/Driver) सीधी भर्ती परीक्षा 2025, Apply Now
- Rajasthan High Court, जोधपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Peon) के 5670 पदों पर सीधी भर्ती, Apply Now
- प्री-डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू