पंजीकरण की अंतिम तिथि – 12/07/25
NBER-e-Pravesh-2025, Merit based admissions for RCI approved Certificate and Diploma Level Courses in the field of Special Education and Disability Rehabilitation for the Academic Session 2025-26
NBER (राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड), जो RCI (भारतीय पुनर्वास परिषद) का एक सहायक निकाय है, ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित होगा और किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी।
कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
13 जून 2025 को जारी परिपत्र के अनुसार, विशेष शिक्षा एवं विकलांगता पुनर्वास क्षेत्र से संबंधित सभी प्रमाण पत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल योग्यता (merit) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा शुल्क को “पंजीकरण शुल्क” के रूप में माना जाएगा।
पात्रता मानदंड: पाठ्यक्रमवार जानकारी
1. विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम (D.Ed. Special Ed.):
किसी भी विषय में 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार (कम से कम 50% अंकों के साथ) पात्र हैं।
2. विकलांगता पुनर्वास पाठ्यक्रम (जैसे: DHLS, DPO, DRT, DHAEMT, DCE & AT(VI), DVR(ID), DCBR):
10+2 (PCM या PCB) पास होना आवश्यक है, न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
3. सांकेतिक भाषा पाठ्यक्रम (DTISL):
यह केवल बधिर उम्मीदवारों के लिए है। उन्हें न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उनके पास वैध बधिरता प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही ISL में ग्रहणशील और उत्पादक कौशल भी होना चाहिए।
विशेष ध्यान दें: जो छात्र 10+2 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, परंतु न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्गों को संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की नीति के अनुसार छूट मिलेगी।
दिव्यांगजनों के परिजनों को वरीयता
दिव्यांगजनों के माता-पिता और भाई-बहनों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। 50% विकलांगता पर 5 अंक और 100% विकलांगता पर 10 अंक तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा, बशर्ते वे प्रथम रक्त संबंधी हों।
ऑनलाइन प्रवेश की संभावित समय-सीमा
क्र. | गतिविधि | संभावित तिथि |
---|---|---|
1 | पंजीकरण प्रारंभ | 12 जून 2025 |
2 | पंजीकरण की अंतिम तिथि | 12 जुलाई 2025 |
3 | मेरिट एवं काउंसलिंग परिणाम (प्रथम चरण) | 14 जुलाई 2025 |
4 | संस्थान में रिपोर्टिंग (प्रथम चरण) | 14 – 20 जुलाई 2025 |
5 | काउंसलिंग परिणाम (पहला राउंड – दूसरा चरण) | 22 जुलाई 2025 |
6 | संस्थान में रिपोर्टिंग (पहला राउंड – दूसरा चरण) | 22 – 24 जुलाई 2025 |
7 | दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरना | 25 – 27 जुलाई 2025 |
8 | संस्थान रिपोर्टिंग (दूसरा राउंड) | 28 – 30 जुलाई 2025 |
9 | ओपन राउंड काउंसलिंग (रिक्त सीटों पर) | 23 जुलाई – 9 अगस्त 2025 |
10 | कक्षाएँ प्रारंभ | 21 जुलाई 2025 |
परीक्षा शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी: ₹350
अधिक जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पाठ्यक्रम सूची, पात्रता, शुल्क, दिशा-निर्देश, राज्यवार संस्थानों की सूची आदि के लिए Main Website पर जाएं
यदि आप विशेष शिक्षक बनना चाहते हैं या दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन की समय-सीमा का ध्यान रखें और समय रहते सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।
Important Links :-
Join Us :-
Special Educator jobs
General Teacher jobs
Latest News
- School Lecturer भर्ती परीक्षा 2025, 23 जून से 4 जुलाई तक परीक्षा, 1 पद पर 273 अभ्यर्थियों में मुकाबला, जयपुर का एक परीक्षा केंद्र बदला गया
- RSSB, Rajasthan Patwari भर्ती 2025, अब 3705 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अधिसूचना संशोधित :-
- RSSB द्वारा 850 पदों पर VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती शुरू
- SSC Stenographer Grade ‘C’ and Stenographer Grade ‘D’ Recruitment 2025, Apply Now
- SSC Hindi Translator Recruitment 2025, Group B के 437 पदों पर सीधी भर्ती :-
- SSC CGL 2025, Group B & C Recruitment for 14582 posts
- Rajasthan High Court वाहन चालक (Chauffeur/Driver) सीधी भर्ती परीक्षा 2025, Apply Now
- Rajasthan High Court, जोधपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Peon) के 5670 पदों पर सीधी भर्ती, Apply Now
- प्री-डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- RPSC, माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 से