RSSB द्वारा 850 पदों पर VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती शुरू :-
RSSB, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत VDO, Village Development Officer/ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है, वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रूचि रखते है और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :-
क्र.सं. | प्रक्रिया | दिनांक (अंकों में) |
---|---|---|
1. | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 19-06-2025 |
2. | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 18-07-2025 रात 11:59 बजे तक |
3. | परीक्षा की तिथि | 31 अगस्त 2025 |
पदों का विवरण :-
क्रमांक | पद का नाम | कुल पद |
---|---|---|
1 | गैर अनुसूचित क्षेत्र | 683 |
2 | अनुसूचित क्षेत्र | 167 |
3 | कुल पद | 850 |
आवेदन शुल्क :-
एकबारीय पंजीयन शुल्क (One Time Registration Fee)
श्रेणी | पंजीयन शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC आवेदक | ₹600/- |
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC/ST (केवल राजस्थान के निवासी) | ₹400/- |
सभी दिव्यांगजन आवेदक | ₹400/- |
महत्वपूर्ण नोट –
- अन्य राज्यों के उम्मीदवार (SC/ST/OBC/EWS) – उन्हें सामान्य वर्ग माना जाएगा और ₹600/- शुल्क देना होगा।
- जिन्होंने पहले से OTR शुल्क जमा किया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
- यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल – 31 मार्च) में आयोजित दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसका OTR ब्लॉक कर दिया जाएगा।
अनुपस्थिति पर पेनल्टी नियम –
स्थिति | पेनल्टी शुल्क (₹) | OTR पुनः चालू स्थिति |
---|---|---|
पहली बार दो परीक्षाओं में अनुपस्थित | ₹750/- | OTR सुविधा पुनः चालू होगी |
दोबारा अनुपस्थित (उसी वित्तीय वर्ष में) | ₹1500/- | OTR दोबारा तभी चालू होगी जब पेनल्टी शुल्क ₹1500/- जमा कर दिया जाए |
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता :-
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
कंप्यूटर योग्यता के लिए निम्न में से कोई एक प्रमाण पत्र आवश्यक है
क्रम | कंप्यूटर योग्यता विकल्प |
---|---|
1. | DOEACC द्वारा संचालित “O” लेवल या उच्च स्तर का सर्टिफिकेट |
2. | NCVT/SCVT द्वारा आयोजित COPA/DPCS कोर्स का प्रमाण पत्र |
3. | मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा |
4. | राज. नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (VMOU कोटा) द्वारा RS-CIT प्रमाण पत्र |
अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
- अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले योग्यता पूरी करना अनिवार्य है।
- मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार में बैठने से पहले डिग्री/प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- यदि योग्यता पूर्ण नहीं की गई हो तो ऐसे अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड नियम
- स्नातक और कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र/अंकतालिका अपलोड करना अनिवार्य है।
- अंतिम वर्ष के छात्र:
- पिछली कक्षा की अंकतालिका या प्रवेश रसीद अपलोड करें।
- यदि प्रवेश नहीं लिया है, तो शपथ पत्र (नोटरी से सत्यापित) अपलोड करना होगा।
परीक्षा संरचना –
भाग | विषय | अंक |
---|---|---|
1 | भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी – 30, अंग्रेज़ी – 20) | 50 |
2 | गणित | 30 |
3 | सामान्य ज्ञान (सम-सामयिक – 10, विज्ञान – 10) | 20 |
4 | भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | 30 |
5 | राजस्थान की कृषि और आर्थिक विकास | 30 |
6 | राजस्थान का इतिहास और संस्कृति | 30 |
7 | बेसिक कंप्यूटर | 10 |
कुल प्रश्न | 160 | 200 |
समय | 3 घंटे (180 मिनट) |
प्रमुख निर्देश (OMR उत्तर पत्रक संबंधी):
क्रम | निर्देश | विवरण |
---|---|---|
1 | उत्तर अंकन | प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे, जिनमें से केवल एक को नीले बॉल पेन से गहरा करना होगा। |
2 | अनुत्तरित प्रश्न | यदि कोई प्रश्न हल नहीं कर रहे हैं, तो ‘E’ विकल्प को गहरा करें। |
3 | न भरने पर दंड | यदि किसी प्रश्न में कोई भी गोला नहीं भरा गया, तो उस प्रश्न के 1/3 अंक काटे जाएंगे। |
4 | समय | प्रश्नपत्र हल करने के बाद जाँच हेतु 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। |
5 | अयोग्यता | यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई गोला नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। |
6 | OMR कॉपी | उत्तरपत्रक की कार्बन प्रति सुरक्षित रखें, आवश्यकता होने पर बोर्ड को प्रस्तुत करें। |
प्रत्येक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम सारांश –
विषय | पाठ्यक्रम बिंदु |
---|---|
हिन्दी (30 अंक) | संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम, शब्द-शुद्धि, वाक्य शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ |
अंग्रेज़ी (20 अंक) | वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का व्याकरण, पैराग्राफ आधारित प्रश्न |
गणित (30 अंक) | प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, ब्याज, साझेदारी, त्रिकोणमिति, बहुपद, औसत, समय-दूरी आदि |
सामान्य ज्ञान (20 अंक) | सम-सामयिक घटनाएं, विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, उपग्रह |
भूगोल (30 अंक) | विश्व, भारत और राजस्थान का भूगोल, जलवायु, वन, संसाधन, जनसंख्या |
कृषि और अर्थव्यवस्था (30 अंक) | कृषि, नहर परियोजनाएं, उद्योग, हस्तशिल्प, पंचायती राज |
राजस्थान का इतिहास-संस्कृति (30 अंक) | स्वतंत्रता संग्राम, संगीत-नृत्य, रीति-रिवाज, लोक देवता, हस्तकला |
कंप्यूटर (10 अंक) | RAM/ROM, इनपुट डिवाइस, सॉफ्टवेयर, OS, MS Office |
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।
Important Links :-
Join Us :-
- AWES, Army Public School Teacher Recruitment 2025, PGT, TGT, PRT पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
- School Lecturer भर्ती परीक्षा 2025, 23 जून से 4 जुलाई तक परीक्षा, 1 पद पर 273 अभ्यर्थियों में मुकाबला, जयपुर का एक परीक्षा केंद्र बदला गया
- RSSB, Rajasthan Patwari भर्ती 2025, अब 3705 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अधिसूचना संशोधित :-
- RSSB द्वारा 850 पदों पर VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती शुरू
- SSC Stenographer Grade ‘C’ and Stenographer Grade ‘D’ Recruitment 2025, Apply Now
- SSC Hindi Translator Recruitment 2025, Group B के 437 पदों पर सीधी भर्ती :-
- SSC CGL 2025, Group B & C Recruitment for 14582 posts
- Rajasthan High Court वाहन चालक (Chauffeur/Driver) सीधी भर्ती परीक्षा 2025, Apply Now
- Rajasthan High Court, जोधपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Peon) के 5670 पदों पर सीधी भर्ती, Apply Now
- प्री-डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू