RPSC Lecturer and Coach Exam 2024, मॉडल प्रश्न पत्र जारी, आपत्तियाँ 5 से 7 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करें
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित लेक्चरर एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत ग्रुप-B के विभिन्न विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 26 जून 2025 से 29 जून 2025 के बीच जारी कर दिए गए हैं।
Latest Jobs
ये विषयों के मॉडल पेपर हुए जारी
जिन विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए हैं, वे इस प्रकार हैं:
- General Awareness & General Studies (सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन)
- History (इतिहास)
- Biology (जीवविज्ञान)
- Chemistry (रसायन)
- Commerce (वाणिज्य)
- Physics (भौतिक विज्ञान)
आपत्तियाँ 5 से 7 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं
यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल प्रश्नपत्रों के किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो वह 5 जुलाई 2025 से 7 जुलाई 2025 तक दोपहर 12:00 बजे तक अपनी ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज करवा सकता है।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- अभ्यर्थी को अपने SSO पोर्टल से लॉगिन कर RPSC Recruitment Portal पर जाना होगा।
- वहाँ “Question Objection” लिंक पर क्लिक कर संबंधित प्रश्न के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करनी होगी।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹100/- प्रति प्रश्न (सेवा शुल्क के अतिरिक्त) निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
- भुगतान e-Mitra या पोर्टल पर उपलब्ध अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ही मान्य होगा।
प्रमाणित स्रोतों से ही देनी होगी आपत्ति
आपत्ति केवल मान्य व प्रमाणित पुस्तकों/स्रोतों के आधार पर ही स्वीकार की जाएगी।
प्रमाण के रूप में पुस्तक का नाम, लेखक व प्रकाशन सहित पृष्ठ संख्या अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।
अप्रमाणिक या अधूरी आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
आपत्तियों पर कोई पुनः विचार नहीं
- आपत्तियाँ केवल एक बार ही स्वीकार की जाएंगी।
- शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है।
- किसी अन्य माध्यम (जैसे डाक, ईमेल, हाथ से जमा) से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी के अलावा अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करता है, तो उस पर भी विचार नहीं किया जाएगा।
तकनीकी सहायता के लिए संपर्क करें
यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
📧 ईमेल: recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in
📞 फोन नंबर: 9352323625, 7340557555
Important Links :-
