Bihar में “बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली 2024” के तहत Special Educator की नियुक्ति और पदस्थापन की प्रकिया शुरू :-

बिहार सरकार ने 19 दिसंबर 2024 को एक नया नियम पेश किया है, जिसे बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली, 2024 कहा जाता है। इस नियम के तहत, उन शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा पास की है और जिनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है।

Biharसरकार ने 19 दिसंबर 2024 को एक नया नियम पेश किया है, जिसे बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली, 2024 कहा जाता है। इस नियम के तहत, उन शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा पास की है और जिनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है।
.

ये बदलाव कैसे लागू होंगे ?

1. नियुक्ति पत्र देना :-

  • जो शिक्षक परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें औपबंधिक (अस्थायी) नियुक्ति पत्र मिलेगा।
  • यह नियुक्ति पत्र 23 दिसंबर 2024 से उपलब्ध होगा।
  • नियुक्ति पत्र ऑनलाइन निकाला जाएगा और डिजिटल सिग्नेचर के साथ दिया जाएगा।
  • जो पुराने नियुक्ति पत्र पहले से जारी किए गए थे, वे अब मान्य नहीं होंगे।

2. कहाँ काम करना होगा ?

  • शिक्षक अपने पुराने विद्यालय में ही काम करेंगे, यानी उन्हें कहीं और नहीं भेजा जाएगा।
  • उनके पदस्थापन (पोस्टिंग) के लिए एक नया आदेश 26 दिसंबर 2024 से सॉफ्टवेयर पर मिलेगा।
  • उन्हें 1 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 के बीच अपने विद्यालय में योगदान देना होगा।

3. कब से ‘विशिष्ट शिक्षक’ कहलाएँगे ?

  • जैसे ही शिक्षक अपने विद्यालय में योगदान देंगे, वे विशिष्ट शिक्षक माने जाएँगे।
  • उसी दिन से उनकी पुरानी नौकरी (स्थानीय निकाय के शिक्षक) खत्म हो जाएगी।

4. वेतन कब से मिलेगा ?

  • वेतन 1 जनवरी 2025 से दिया जाएगा।
  • अगर किसी कारण से शिक्षक बाद में योगदान करते हैं, तो उनका वेतन उसी दिन से मिलेगा, जिस दिन उन्होंने योगदान दिया।

इसका उद्देश्य क्या है ?

सरकार ने यह कदम शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए उठाया है। इससे:

  • शिक्षकों की योग्यता को पहचाना जाएगा।
  • शिक्षक अपनी भूमिका को अधिक प्रभावी तरीके से निभा पाएंगे।
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

शिक्षकों को क्या करना है ?

  1. नियुक्ति पत्र प्राप्त करें: 23 दिसंबर से।
  2. पदस्थापन का आदेश प्राप्त करें: 26 दिसंबर से।
  3. विद्यालय में योगदान दें: 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच।

जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी :-

सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए और शिक्षकों को कोई परेशानी न हो।

यह प्रक्रिया शिक्षकों के करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।

.

Join Us On Telegram Join Us On What'sapp

Leave a Comment