आवेदन की अंतिम तिथि – 28/07/25
BPSC Special Teacher Recruitment 2025 Notification Out, Apply Now :-
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत विशेष विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 42/2025 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान करना है।
वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रूचि रखते है और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :-
गतिविधि | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 02 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
Latest Jobs
पदों का विवरण :-
पद का नाम: विशेष विद्यालय अध्यापक (Classes 1–5 और 6–8)
विभाग: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
कुल पद: 7279 पद
आवेदन मोड: ऑनलाइन
श्रेणी | पद |
---|---|
अनारक्षित (UR) | 2264 |
अनारक्षित (महिला) | 1036 |
अनुसूचित जाति (SC) | 802 |
अनुसूचित जाति (महिला) | 337 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 112 |
अनुसूचित जनजाति (महिला) | 02 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 1021 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) | 420 |
पिछड़ा वर्ग | 639 |
पिछड़ा वर्ग (महिला) | 240 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 499 |
EWS (महिला) | 180 |
दिव्यांग आरक्षण | 138 |
स्वतंत्रता सेनानी पोता/पोती | 40 |
कुल | 5534 |
🔹 वर्ग 6–8 के लिए (कुल पद: 1745)
वेतनमान: ₹28,000/- प्रति माह
श्रेणी | पद |
---|---|
अनारक्षित (UR) | 842 |
अनारक्षित (महिला) | 314 |
अनुसूचित जाति (SC) | 232 |
अनुसूचित जाति (महिला) | 90 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 99 |
अनुसूचित जनजाति (महिला) | 02 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 382 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) | 69 |
पिछड़ा वर्ग | 100 |
पिछड़ा वर्ग (महिला) | 41 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 112 |
EWS (महिला) | 15 |
दिव्यांग आरक्षण | 32 |
स्वतंत्रता सेनानी पोता/पोती | 01 |
कुल | 1745 |
♿ दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित पद
दोनों वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता श्रेणियों में पद आरक्षित हैं:
- दृष्टिविहीन (Blindness / Low Vision)
- अस्थि दिव्यांग (OH)
- बौद्धिक विकलांगता (ID / MID)
- श्रवण विकलांगता (DD)
- मानसिक रोग (MD)
- मल्टिपल डिसएबिलिटी (Multiple)
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD)
- विशेष अधिगम दिव्यांगता (Specific Learning Disability)
आवेदन शुल्क :-
श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
---|---|
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / EWS | ₹750 |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | ₹200 |
सभी वर्गों की महिलाएँ | ₹200 |
दिव्यांग (40% या अधिक) | ₹200 |
💳 ऑनलाइन भुगतान में बैंक शुल्क अतिरिक्त लगेगा, जो बैंक द्वारा स्वतः वसूला जाएगा।
🔁 बायोमैट्रिक शुल्क:
- ₹200 प्रति वर्ग – उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आवेदन में आधार संख्या नहीं दी है।
✅ आधार लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है, ताकि दस्तावेज़ सत्यापन के समय OTP संबंधित कोई समस्या न हो।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता :-
- भारतीय नागरिकता
- RCI (Rehabilitation Council of India) से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा योग्यता
- वैध CRR नम्बर एवं प्रमाण-पत्र आवेदन के समय आवश्यक
- BSSTET 2023 उत्तीर्णता आवश्यक:
- कक्षा 1-5 के लिए: BSSTET Paper-I
- कक्षा 6-8 के लिए: BSSTET Paper-II
(A) प्रारम्भिक विद्यालय शिक्षक (कक्षा 1-5):
- 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक
- विशेष शिक्षा में D.El.Ed या समकक्ष डिप्लोमा (RCI से मान्यता प्राप्त)
(B) स्नातक कोटि शिक्षक (कक्षा 6-8):
- 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री
- विशेष शिक्षा में B.Ed या समकक्ष डिप्लोमा (RCI से मान्यता प्राप्त)
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा के आधार पर
बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 में चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ/MCQ आधारित) पर आधारित होगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की योग्यता, सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल एवं विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
📝 प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के लिए परीक्षा संरचना
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
I | भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला और अंग्रेजी) | 30 | 30 | 2 घंटे 30 मिनट |
II | सामान्य अध्ययन | 120 | 120 | |
कुल | 150 | 150 | 02:30 घंटे |
भाग I: भाषा (Qualifying Nature)
- व्यावहारिक ज्ञान: हिंदी/उर्दू/बांग्ला एवं अंग्रेजी
- न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है
भाग II: सामान्य अध्ययन
- प्राथमिक गणित
- मानसिक क्षमता परीक्षण
- सामान्य जागरूकता
- सामान्य विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भूगोल एवं पर्यावरण
पाठ्यक्रम SCERT/NCERT आधारित होगा एवं परीक्षा का स्तर उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप होगा।
📘 मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा संरचना
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
I | भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला और अंग्रेजी) | 30 | 30 | |
II | सामान्य अध्ययन | 40 | 40 | |
III | विषय विशेष (एक चयन करना होगा) | 80 | 80 | |
कुल | 150 | 150 | 02:30 घंटे |
भाग I: भाषा (Qualifying Nature)
- व्यवहारिक ज्ञान: हिंदी/उर्दू/बांग्ला एवं अंग्रेजी
- न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य
भाग II: सामान्य अध्ययन
- प्राथमिक गणित
- सामान्य जागरूकता
- सामान्य विज्ञान
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भूगोल
भाग III: विषय विशेष (एक विकल्प चुनना होगा)
- गणित एवं विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
- हिंदी
- उर्दू
- संस्कृत
- अंग्रेजी
सामाजिक विज्ञान चुनने वाले अभ्यर्थियों को:
- Section-I: इतिहास या भूगोल में से कोई एक विषय
- Section-II: भूगोल/अर्थशास्त्र/राजनीति शास्त्र (यदि Section-I में इतिहास लिया हो)
या
अर्थशास्त्र/राजनीति शास्त्र (यदि Section-I में भूगोल लिया हो)
सभी विषयों के पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन परीक्षा का स्तर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
🎯 न्यूनतम अर्हतांक (Cut-Off Criteria)
श्रेणी | न्यूनतम अर्हतांक (%) |
---|---|
सामान्य वर्ग | 40% |
पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34% |
अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग / महिलाएं | 32% |
निर्धारित अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।
✅ अन्य महत्वपूर्ण बातें
- MCQ आधारित परीक्षा होगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
- भाषा अनुभाग (भाग-I) केवल योग्यताधारित (Qualifying) होगा।
📝 आवेदन का तरीका
- केवल ऑनलाइन आवेदन पर किया जाएगा।
- पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
- किसी भी प्रकार की हार्डकॉपी आयोग को भेजनी नहीं है।
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।