15 फरवरी से शुरू होगी CBSE (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) परीक्षाएं 2025 :-
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं। जैसे-जैसे परीक्षा की तिथियां नजदीक आ रही हैं, छात्रों को अपनी तैयारी को और पुख्ता करने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल पढ़ाई करना ही टॉपर बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। स्टडी, स्ट्रेटजी और स्पीड पर ध्यान केंद्रित करना सफलता की कुंजी है।

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल :-
10वीं का परीक्षा कार्यक्रम :-
तारीख | विषय |
---|---|
15 फरवरी | अंग्रेजी |
20 फरवरी | विज्ञान |
22 फरवरी | फ्रेंच/संस्कृत |
25 फरवरी | सामाजिक विज्ञान |
28 फरवरी | हिंदी (कोर्स ए/बी) |
10 मार्च | गणित |
18 मार्च | सुचना प्रौद्योगिकी |
12वीं का परीक्षा कार्यक्रम :-
तारीख | विषय |
---|---|
15 फरवरी | शारीरिक शिक्षा |
21 फरवरी | भौतिक विज्ञान |
22 फरवरी | व्यवसाय अध्ययन |
24 फरवरी | भूगोल |
27 फरवरी | रसायन विज्ञान |
08 मार्च | गणित |
11 मार्च | अंग्रेजी |
19 मार्च | अर्थशास्त्र |
22 मार्च | राजनीति विज्ञान |
25 मार्च | जीव विज्ञान |
26 मार्च | अकाउंटेंसी |
1 अप्रैल | इतिहास |
4 अप्रैल | मनोविज्ञान |
परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स :-
1. स्टडी की योजना बनाएं
- सभी विषयों का सिलेबस समीक्षा करें और यह तय करें कि कौन से टॉपिक्स अभी बाकी हैं।
- कठिन विषयों को प्राथमिकता दें।
- हर दिन का टाइम टेबल बनाएं और उसे सख्ती से फॉलो करें।
2. स्ट्रेटजी से करें पढ़ाई
- परीक्षा तिथियों के अनुसार कोर्स को विभाजित करें।
- जिन विषयों में प्रश्न पत्रों के बीच समय ज्यादा है, उन्हें बाद में पढ़ें।
- हर विषय का रिवीजन समय पर पूरा करें।
3. उत्तर लिखने की स्पीड बढ़ाएं
- प्रश्न पत्र की समय सीमा के अनुसार उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें।
- लिखकर अभ्यास करना बेहतर रहेगा, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और समय प्रबंधन भी सुधरेगा।
4. तनाव से बचें
- पढ़ाई के बीच ब्रेक लें।
- खेल-कूद या किसी रुचि वाले काम में समय दें।
- शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें।
5. खानपान का ध्यान रखें
- संतुलित और पोषणयुक्त आहार लें।
- फास्ट फूड से बचें और ज्यादा पानी पिएं।
विशेषज्ञों की सलाह :-
- बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स: 10वीं के छात्रों को यह तय करना होगा कि वे बेसिक मैथ्स के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं या स्टैंडर्ड मैथ्स का विकल्प चुनते हैं।
- पुनरावृति पर फोकस: नया विषय पढ़ने के बजाय पहले पढ़े हुए को रिवाइज करें।
- मॉडल पेपर हल करें: मॉडल पेपर हल करने से समय प्रबंधन और परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
रिलैक्सेशन और आत्मविश्वास है जरूरी :-
- परीक्षा के दौरान मानसिक और शारीरिक फिटनेस बनाए रखें।
- रिलैक्सेशन के लिए योग, मेडिटेशन या हल्के व्यायाम करें।
- आत्मविश्वास के साथ परीक्षा हॉल में जाएं।
CBSE परीक्षाएं 2025 में सफलता पाने के लिए यह रणनीति अपनाएं और बेहतर प्रदर्शन करें। याद रखें, सही तैयारी और सकारात्मक सोच ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
- VMOU (कोटा खुला विश्वविद्यालय) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मिलेगा अवसर 2025
- Dress code controversy, को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RPSC) अध्यक्ष आलोक राज की फिल्मी चेतावनी नक़ल करते पकड़े गए तो हवालात की सैर और “चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग’ होगा” 2025
- B.Ed (बीएड) में दाखिले की प्रक्रिया होगी सरल, NCTE की नई पहल 2025
- कुर्ता-पजामा में देनी होगी परीक्षा जीन्स मान्य नहीं, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RPSC) का ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव 2025
- Rajasthan में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 5 फरवरी
- REET 2024, 25 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन में किया संशोधन, 19-20 जनवरी से हो सकते है Admit Card जारी
- DSSSB पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian) भर्ती 2024, Notification Out Apply Now
- DSSSB पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2024, Notification Out Apply Now