REET 2024 के लिए आवेदन शुरू, New Syllabus जारी, महत्वपूर्ण बदलाव :-
REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) 2024 के लिए लेवल वन और लेवल टू के नए सिलेबस की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बार के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो सभी अभ्यर्थियों के लिए जानना बेहद जरूरी है। आइए, इन बदलावों पर विस्तार से चर्चा करें।

New Syllabus में क्या है खास ?
रीट 2024 के सिलेबस में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, राजस्थान का सामान्य ज्ञान (GK) और बाल विकास एवं शिक्षण विधियां जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा हिंदी, संस्कृत, गणित और विज्ञान के विषयों में भी नए टॉपिक्स जोड़े गए हैं।
Level-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) :–
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 :–
- प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा।
- बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान।
- शिक्षण शास्त्र और समावेशी शिक्षा।
राजस्थान सामान्य ज्ञान :–
पर्यावरण अध्ययन में राजस्थान के प्रमुख तथ्य।
गणित :–
वैदिक गणित को शामिल किया गया है।
Level-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) :–
- बाल विकास एवं शिक्षण विधियां:
- समावेशी शिक्षा और शिक्षक की भूमिका।
- मानक निर्धारण और शिक्षा के नए प्रतिमान।
- भाषा:
- हिंदी: राजस्थानी भाषा और साहित्य की जानकारी।
- संस्कृत: समय ज्ञानम्, रेखांकित पदों पर आधारित प्रश्न, राजस्थानी संस्कृत साहित्य।
- गणित एवं विज्ञान:
- गणित: दशमलव, परिमेय संख्याएं, सममिति। स्तंभ,आयत, वतीर्य लेखाचित्र
- विज्ञान:
- ऊर्जा के परंपरागत और वैकल्पिक स्रोत।
- प्राकृतिक घटनाएं जैसे तड़ित और भूकंप।
- पौधों और जानवरों का संरक्षण।
- सामाजिक अध्ययन:
- अर्थव्यवस्था, साहित्य एवं स्थापत्य।
- पृथ्वी के जलवायु कटिबंध।
REET 2024 परीक्षा पैटर्न में बदलाव :–
- पांचवां विकल्प :–
इस बार प्रश्न पत्र में चार के बजाय पांच विकल्प दिए जाएंगे।- पांचवां विकल्प नहीं भरने पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
- 10% से अधिक सवाल खाली छोड़ने पर अभ्यर्थी अयोग्य माने जाएंगे।
- निगेटिव मार्किंग:
हर गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का प्रावधान है।
- ओएमआर शीट के नियम:
इस साल नए ओएमआर नियम लागू किए गए हैं, जिनमें फर्जी या डमी अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
REET परीक्षा में क्या फर्स्ट ईयर के बीएड-डीएलएड छात्र आवेदन कर सकते हैं ?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा में बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के छात्र भी शामिल हो सकेंगे।

Important Links :-
क्या REET 2024 में रजिस्ट्रेशन के बाद नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या परीक्षा स्तर में बदलाव किया जा सकता है?
नहीं, रजिस्ट्रेशन के बाद और चालान जनरेट होने के बाद किसी भी जानकारी में बदलाव संभव नहीं है। गलत जानकारी होने पर जमा राशि वापस नहीं की जाएगी।
REET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
- लेवल 1 के लिए: ₹550/-
- लेवल 2 के लिए: ₹550/-
- दोनों लेवल के लिए: ₹750/-
(नोट: दोनों लेवल के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं होना जरूरी है।)
क्या कोई B.Ed वाला अभ्यर्थी REET 2024 लेवल 1 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है?
नहीं कोई भी B.Ed वाला अभ्यर्थी REET 2024 लेवल 1 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकता है, क्योकि वो REET 2024 परीक्षा की शैक्षणिक योग्यताएं को पूरा नहीं करता है।
क्या कोई Graduation with D.Ed वाला अभ्यर्थी REET 2024 लेवल 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है?
नहीं कोई भी Graduation with D.Ed वाला अभ्यर्थी REET 2024 लेवल 2 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकता है, क्योकि वो REET 2024 परीक्षा की शैक्षणिक योग्यताएं को पूरा नहीं करता है।
REET 2024 के लिए कैसे पता करें कि चालान जमा हुआ है या नहीं?
पोर्टल पर जाकर "Check Challan Payment Status" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर चालान की स्थिति जांच सकते हैं।
REET 2024 परीक्षा का रजिस्ट्रेशन और चालान नंबर भूल गए तो क्या करें?
पोर्टल पर "Forgot Registration/Challan Number" पर क्लिक करें और जानकारी भरकर इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
REET 2024 के लिए फोटो और हस्ताक्षर किस साइज में अपलोड करें?
- फोटो: 20kb-60kb
- हस्ताक्षर: 20kb-50kb
- आधार कार्ड: 80kb-100kb
- दसवीं की अंकतालिका: 50kb-100kb
सभी फाइलें JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
REET 2024 आवेदन फॉर्म का प्रिंट नहीं लिया या खो गया तो क्या करें?
पोर्टल पर "Re-Print Exam Form" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर दोबारा प्रिंट निकाल सकते हैं।
REET 2024 परीक्षा आवेदन भरने में समस्या आए तो क्या करें?
यदि आपको आवेदन भरने में कोई समस्या आ रही हो, तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 0145-2830436, 2830437
- आवेदन पत्र से संबंधित समस्याओं के लिए कार्यालय समय में इन नंबरों पर संपर्क करें।
- परीक्षा शुल्क जमा करने की समस्याओं के लिए बैंक नंबर:
- आईसीआईसीआई बैंक: 7737426185, 7977713483
- एचडीएफसी बैंक: 7297836132
- बैंक ऑफ बड़ौदा: 0145-2640898
REET 2024 परीक्षा के पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता कितने समय तक है?
रीट परीक्षा 2024 का पात्रता प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा।
REET 2024 परीक्षा के लिए क्या मैं अपना गृह जिला परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता में चुन सकता हूँ?
हां, आप अपने गृह जिले को परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता में चुन सकते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखें कि रीट कार्यालय के लिए यह बाध्यकारी नहीं है कि आपके द्वारा चुने गए दो जिलों में से कोई एक जिला ही परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया जाए। परीक्षा केंद्र आवंटन का अधिकार रीट कार्यालय के पास सुरक्षित है।
B.Ed और D.Ed First Year के अभ्यर्थी REET 2024 परीक्षा में बैठ सकते हैं या नहीं?
B.Ed और D.Ed के First Year के छात्र REET 2024 परीक्षा में बैठ सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी शैक्षिक योग्यता (कोर्स पूरा करना और जरूरी अंक प्राप्त करना) अंतिम तिथि से पहले पूरी करनी होगी।