RSSB द्वारा, 803 पदों पर कारागार प्रहरी भर्ती 2024, आवेदन प्रक्रिया :-
RSSB राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा नियम 1998 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती और सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 के तहत प्रहरी के 803 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत कुल 803 पदों में से 759 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 44 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :-
विवरण | जानकारी |
---|---|
आवेदन प्रारंभ तिथि | 24.12.2024 |
आवेदन अंतिम तिथि | 22.01.2025 |
परीक्षा तिथि :-
“जेल प्रहरी पदों के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा 09.04.2025, 11.04.2025 और 12.04.2025 को होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT), टेबलेट आधारित (TBT) और ओ.एम.आर. आधारित होगी।
RSSB द्वारा कारागार प्रहरी भर्ती, पदों का विवरण :-
क्षेत्र | कुल पद |
---|---|
पद का नाम | प्रहरी |
गैर अनुसूचित क्षेत्र | 759 |
अनुसूचित क्षेत्र | 44 |
कुल पद | 803 |
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क :-
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को SSO ID से लॉगिन करने के बाद एकबारीय पंजीयन (One Time Registration) शुल्क राज्य के ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
वर्ग | पंजीयन शुल्क |
---|---|
सामान्य वर्ग और कीमलेयर श्रेणी | ₹600/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | ₹600/- |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | ₹400/- |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹400/- |
राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का उम्मीदवार माना जाएगा और उन्हें सामान्य वर्ग का शुल्क ₹600/- देना होगा।
जिन्होंने पहले One Time Registration (OTR) शुल्क जमा किया है, उन्हें दुबारा शुल्क नहीं देना होगा।
शैक्षिक योग्यता :-
विवरण | जानकारी |
---|---|
शैक्षिक योग्यता | भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड से सैकेण्डरी या समतुल्य अर्हता। |
भाषाई ज्ञान: | देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। |
दिव्यांगजन हेतु आरक्षण :-
राजस्थान दिव्यांगजन अधिकार नियम 2018 के नियम 06 (02) में प्राविधित समिति की बैठक दिनांक 22.04.2022 के क्रम में बैठक कार्यवाही विवरण दिनांक 28.04.2022 के अनुसार कारागार विभाग में प्रहरी पद की भर्ती में बैंचमार्क दिव्यांगजनों के आरक्षण से छूट प्रदान की गई है।