Special Educator Recruitment, Kendriya Vidyalaya Lakhimpur Kheri (UP) में सत्र 2025-26 के लिए :-
केंद्रीय विद्यालय, लखीमपुर खीरी ने सत्र 2025-26 के लिए अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया रिक्त पदों और भविष्य में संभावित रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया :-
- Application Form निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करे।
- प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और आवश्यक जानकारी भरें।
- आवेदन के साथ सभी शैक्षिक योग्यताओं और अनुभव प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
- आधार कार्ड/पैन कार्ड की छायाप्रति भी साथ में संलग्न करें।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :-
31 जनवरी 2025 तक आवेदन विद्यालय के पते पर रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से पहुंच जाना चाहिए। अन्य माध्यमों से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
लिफाफे पर लिखें :-
जिस पद और विषय के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसे लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।
केंद्रीय विद्यालय, लखीमपुर खीरी: सत्र 2025-26 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम :-
तारीख | समय | पद का नाम |
---|---|---|
10 फरवरी 2025 | सुबह 08:00 बजे से देर शाम तक | – TGT (Trained Graduate Teacher):अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान (SST), विज्ञान, संस्कृत – शैक्षिक परामर्शदाता (Education Counselor) – नर्स (महिला) – कंप्यूटर प्रशिक्षक (Computer Instructor) |
11 फरवरी 2025 | सुबह 08:00 बजे से देर शाम तक | – PGT (Post Graduate Teacher):अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र – प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) – योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor) – विशेष शिक्षक (Special Educator) |
महत्वपूर्ण निर्देश :-
- साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र केवल एक प्रति में स्वीकार किए जाएंगे।
- अपूर्ण या देर से प्राप्त आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
साक्षात्कार की सूचना :-
साक्षात्कार सूची और लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) की सूचना विद्यालय के सूचना पटल और वेबसाइट पर 7 फरवरी 2025 की शाम तक प्रकाशित की जाएगी।