KVS (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) में Special Educator की भर्ती, 987 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू :-
KVS (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) ने विशेष शिक्षकों की भर्ती को लेकर अदालत के आदेश के बाद की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। KVS (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, केंद्रीय विद्यालयों में विशेष शिक्षकों के लिए 987 पदों की मंजूरी दे दी गई है।
इस प्रक्रिया को लेकर, KVS (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) ने बताया कि :-
भर्ती नियम और परीक्षा योजना तैयार :-
KVS ने भर्ती के लिए सभी नियमों और परीक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है। यह योजना अब सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के लिए भेजी गई है।
सभी प्रक्रियाएँ पूरी की गईं :-
भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ अनुमोदन का इंतजार है।
भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी :-
जैसे ही सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलती है, KVS तुरंत विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।
इस दौरान, KVS ने यह भी स्पष्ट किया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कर रहा है और शीघ्र ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेगा।
केंद्रीय विद्यालयों में विशेष शिक्षकों की भर्ती एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन शिक्षकों की आवश्यकता बच्चों की विशेष शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, KVS का उद्देश्य शैक्षिक प्रणाली को और मजबूत बनाना है, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
मुख्य बिंदु :-
- KVS ने 987 पदों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी दी।
- भर्ती नियम और परीक्षा योजना तैयार की गई।
- जैसे ही अनुमोदन मिलता है, भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी।
15 साल पहले 2009 में Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने Delhi Highcourt के अंदर ये विवरण दिया था की केन्द्रीय विद्यालय संगठन में Special Educatiors की नियुक्ति होगी। 15 साल बाद ये बड़ा फैसला हुआ।
Important Links :-
Special Education Teachers के लिए क्या Essential Qualification चाहिए होगी इसके बारे में जानने के लिए आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ सकते है –

Special Teacher/Educator Recruitment 2024
UTET 2024 (उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा )
APTET JULY 2024(Andra Pradesh शिक्षक पात्रता परीक्षा)
NIEPMD के द्वारा Direct Recruitment 2024
Special Teacher/Educator Recruitment 2024
Jharkhand TET (झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली ) 2024
Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) की Official Website पर जाने के लिए Click here बटन पर क्लिक करे।