???? UGC-NET June 2025, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी जानकारी
???????? UGC-NET परीक्षा क्या है?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित होने वाली UGC-NET परीक्षा भारतीय नागरिकों की निम्नलिखित भूमिकाओं के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है:
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर पद
- सहायक प्रोफेसर पद और पीएचडी में प्रवेश
- केवल पीएचडी में प्रवेश
इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है।
???? महत्वपूर्ण तिथियाँ | UGC NET June 2025 Schedule
UGC-NET | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 16 अप्रैल 2025 |
अंतिम तिथि (आवेदन) | 07 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 08 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
आवेदन फॉर्म में सुधार | 09 – 10 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
परीक्षा केंद्र की जानकारी | बाद में सूचित किया जाएगा |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
परीक्षा तिथि (संभावित) | 21 जून से 30 जून 2025 |
उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट | वेबसाइट पर बाद में उपलब्ध कराई जाएगी |
???? आवेदन शुल्क (Category Wise Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/अनारक्षित | ₹1150/- |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल | ₹600/- |
एससी / एसटी / दिव्यांग / तृतीय लिंग | ₹325/- |
???? भुगतान माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI
????️ कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- important links पर जाएं
- “Apply for UGC NET June 2025” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- स्कैन डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
- शुल्क भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज सेव करें
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश सभी उम्मीदवारों के लिए
- आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे
- एक से अधिक आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे
- सभी विवरण सही और अपडेटेड भरें
- फॉर्म में अपना या अपने माता-पिता/अभिभावक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही दें
- किसी भी कठिनाई की स्थिति में हेल्पलाइन: 011-40759000 / 011-69227700
- या ईमेल करें: ugcnet@nta.ac.in
Form Fill करने से पहले एक बार कृपया Notification देख लेवें।
1 thought on “UGC-NET June 2025, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी जानकारी”